1 ) कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज़ ने अपनी किताब 'कश्मीर: ग्लिम्पसेज ऑफ हिस्ट्री एंड द स्टोरी ऑफ स्ट्रगल' में लिखा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पाकिस्तान को हैदराबाद के बदले कश्मीर देने की पेशकश की थी।
2 ) ज़िम्बाब्वे में राष्ट्रपति इमर्सन मनेंगाग्वा की एक चुनावी रैली के दौरान हुए बम धमाके में उप-राष्ट्रपति केम्बो मोहादी समेत कम-से-कम 8 लोग घायल हो गए जबकि एक शख्स की मौत की खबर है।
3 ) इथियोपिया में प्रधानमंत्री अबी अहमद की रैली पर एक ग्रेनेड हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 150 अन्य घायल हो गए।
4 ) तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने एक धार्मिक विद्वान मुफ्ती नूर वली महसूद को अपना नया प्रमुख बनाया है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी तालिबान के पूर्व प्रमुख मुल्ला फज़लुल्ला की बीते दिनों एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत हो गई थी।
5 ) ऐक्सिस बैंक ने कर्ज़ का भुगतान करने में विफल रहने पर लैंको कोंडापल्ली पावर की तीन परियोजनाओं को बिक्री के लिए पेश किया है।
6 ) जापानी शोधकर्ताओं ने एक प्रोटोटाइप रोबोट बनाया है जो खोजी कुत्तों की तरह ज़मीन से आ रही गंध का पता लगा सकता है। यह रोबोट भविष्य में सुरक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल हो सकता है।
7 ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजगढ़ (मध्य प्रदेश) में शनिवार को ₹4,000 करोड़ की मोहनपुरा सिंचाई परियोजना का लोकार्पण और 3 जल परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
8 ) सरोद वादक भाइयों अमान अली बंगश (40) और अयान अली बंगश (38) ने संगीत नाटक अकादमी द्वारा उस्ताद बिस्मिल्ला खां 'युवा' पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है।
9 ) वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले संसदीय और प्रांतीय चुनाव से पहले उसकी रेटिंग 'स्टेबल' से घटाकर 'नेगेटिव' कर दी है। मूडीज़ ने पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था के बढ़ते जोखिम और विदेशी मुद्रा भंडार के निचले स्तर पर पहुंचने की वजह से ऐसा किया है।
10 ) सरकार द्वारा जारी 'भारत-22 एक्सचेंज ट्रेडेड फंड' (ईटीएफ) की दूसरी खेप 2.3 गुना सब्सक्राइब हुई जिससे सरकार को ₹14,000 करोड़ की बोली मिली है।
11 ) कई रेलवे ज़ोन ने लंबे रूट की ट्रेनों में सुविधाओं में सुधार के लिए ट्रेन कैप्टन की नियुक्ति की है। यात्रियों को ट्रेन कैप्टन का नंबर भी मुहैया कराया जाएगा। गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे ज़ोन को ट्रेन कैप्टन नियुक्त करने का निर्देश दिया है।






0 comments:
Post a Comment